सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सील लगाने की बड़ी कार्रवाई।

IMG-20220913-WA0013

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सील लगाने की बड़ी कार्रवाई।


सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-06 के अन्तर्गत अमन विहार कालोनी,निकट इमरान मसूद कार्यालय श्रीमती सालेह बेगम द्वारा लगभग 200 वर्गगज के भूखण्ड पर 08 दुकानों का निर्माण कार्य शटर लगाने एवं प्लास्टर का कार्य,जोन-01 के अन्तर्गत कुम्हारहेड़ा सीमेन्ट गोदाम के पास, मुख्य मार्ग देहरादून रोड़ द्वारा रमेश कुमार छाबड़ा द्वारा भूतल पर लगभग

30×60′ के क्षेत्रफल में आर०सी०सी० कालॅम बनाते हुए प्लिन्थ लेवल से ऊपर निर्माण कार्य,जोन-08 के अन्तर्गत ग्राम देवला बेहट रोड़ पर इकराम आदि द्वारा प्रथम तल पर 17 दुकानों का निर्माण कार्य राईस मिल कालोनी,मस्जिद के सामने छोटा उर्फ मुस्तकीम द्वारा भूतल पर लगभग 45×50′ के क्षेत्रफल में हॉल के निर्माण कार्य को दिनांक 13-09-2022 को सील किया गया। सील की कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय आशीष कुमार एवं सचिव महोदय के निर्देशो में की गयी। उक्त कार्यवाही प्रदीप कुमार शर्मा (सहायक अभियन्ता) सार्थक शर्मा (सहायक अभियन्ता) प्रदीप गोयल (अवर अभियन्ता) रोहित कुमार (अवर अभियन्ता) हरिओम गुप्ता (अवर अभियन्ता) सुधीर कुमार (अवर अभियन्ता) अमरनाथ (मेट) विश्वास कुमार शर्मा (मेट) मदनपाल (मेट) चरण सिंह (मेट आउटसोर्सिंग)रिजवान अली (मेट) आउटसोर्सिंग एवं अल्पनाथ मिश्रा, वाहक चालक के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी।

अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी..

अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित करलें कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है। एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें अन्य था की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे ll

अमित नेगी
सहारनपुर

You may have missed