सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जॉन नम्बर 08 में सील की कार्यवाही..

IMG-20240426-WA0001

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जॉन नम्बर 08 में सील की कार्यवाही..

 

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-नम्बर 08 के अन्तर्गत राईस मिल कॉलोनी, धर्मकांटे से आगे, कलसिया रोड, सहारनपुर में दिलशाद द्वारा लगभग 30’×70′ के क्षेत्रफल में 10′ ऊँची दीवारें बनाये जाने का कार्य,राईस मिल कम्पाउण्ड, कलसिया रोड, सहारनपुर में डा० बाबर द्वारा लगभग 40’×50′ के क्षेत्र में चार गोदामों का निर्माण पूर्ण कर फिनिंशग का कार्य एवं पैट्रोल पम्प के पीछे,स्मार्ट सिटी कॉलोनी,सहारनपुर में अब्दुल्ला द्वारा भूतल पर लगभग 60’×75′ की माप में गोदाम का निर्माण कार्य को आज दिनांक 26/04/2024 को सील किया गया। सील की यह कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय आशीष कुमार एवं सचिव महोदय के निर्देशो में की गयी..

 

उक्त कार्यवाही रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव (अवर अभियन्ता) अमरनाथ (मेट) लाल बहादुर (मेट) एवं चरण सिंह (मेट आउटसोर्सिंग) के सहयोग से सम्पन्न की गयी..

 

अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी..

 

अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें, कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होगे ll

 

अमित नेगी

सहरानपुर News AVP

 

You may have missed