लकड़ी के तस्कर गिरफ्तार, छह लाख कीमत की 223 क्विंटल लकड़ी बरामद

IMG-20220518-WA0021

सहारनपुर : लकड़ी के तस्कर गिरफ्तार, छह लाख कीमत की 223 क्विंटल लकड़ी बरामद

✍रिर्पोट :- गौरव सिंघल,ब्यूरो-न्यूज एवीपी,जनपद सहारनपुर, उप्र:।

 

सहारनपुर (न्यूज एवीपी ब्यूरो)। सहारनपुर जनपद की थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने आज लकड़ी की तस्करी करने वाले मंसूर पुत्र मरगूफ निवासी झिन्झाना, शामली को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आकाश तोमर ने आज बताया कि थानाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस दल ने शक होने पर पार्सल के आईसर कैंटर को रूकवाया और उसे खोलकर देखा तो उसमें शीशम, आम और नीम की ताजी कटी लकडि़यां भरी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लकड़ी तस्कर मंसूर ने बताया कि वह लकड़ी ठेकेदार इकबाल से मिलकर सहारनपुर में चोरी छिपे लकड़ी की अवैध आपूर्ति करता है। इकबाल ठेकेदार फरार है। ध्यान रहे सहारनपुर में लकड़ी की नक्कासी का बहुत बड़ा उद्योग है जहां पर शीशम और आम लकड़ी की मांग और खपत ज्यादा हैं वहां बड़े स्तर पर तस्करी की लकड़ी होती है।

You may have missed