सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माणो पर सील की कार्यवाही जारी..

IMG-20230519-WA0073

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माणो पर सील की कार्यवाही जारी..

 

 

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-नम्बर 08 के अन्तर्गत वार्ड नं0 35. मौहम्मद नाहिद लतीफ एडवोकेट के सामने मुख्य खाताखेड़ी मार्ग सहारनपुर में फारूख द्वारा लगभग 10×60′ के क्षेत्र में व्यवसायिक निर्माण भूतल पर पूर्ण करने के कार्य को आज दिनांक 19-05-2023 को सील किया गया। सील की कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय आशीष कुमार एवं सचिव के निर्देशो में की गयी..

 

 

उक्त कार्यवाही डी.के.शर्मा (सहायक अभियन्ता) सुधीर कुमार (अवर अभियन्ता) मदनपाल (मेट) के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी..

 

 

अवैध निर्माणों की रोक थाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी..

 

 

अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें.अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे ll

 

अमित नेगी

सहारनपुर News AVP

You may have missed