सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सील व ध्वस्त की बड़ी कार्यवाही..

IMG-20230418-WA0032

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सील व ध्वस्त की बड़ी कार्यवाही..

 

विकास प्राधिकरण सहारनपुर द्वारा विकास क्षेत्र में जोन-नम्बर 01 के अन्तर्गत कुम्हार हेड़ा, सीमेन्ट गोदाम के पास मुख्य मार्ग देहरादून रोड़, सहारनपुर में रमेश कुमार छाबड़ा द्वारा भूतल पर लगभग 30×60′ के क्षेत्रफल में आर.सी.सी.कालॅम बनाते हुए प्लिन्थ लेवल के ऊपर निर्माण कार्य को ध्वस्त एवं जोन-नम्बर 06 के अन्तर्गत पी0एन0टी0 सेंटर के सामने,मेघ छप्पर अम्बाला रोड़, सहारनपुर में मोबिन द्वारा लगभग 20×60 के क्षेत्र में एक हॉल का निर्माण कार्य,जोन-नम्बर 10 के अन्तर्गत 100 फिटा रोड़ महादेव नगर कालोनी सहारनपुर में पंकज चौधरी द्वारा भूतल पर लगभग 20×30′ के क्षेत्र में रूफ लेविल तक पूर्व निर्मित दो दुकान की छत डाल ली गई एवं फिनिशिंग कार्य शेष को आज दिनांक 18-04- 2023 को सील किया गया सील की यह कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय आशीष कुमार एवं सचिव के निर्देशो में की गयी..

 

उक्त कार्यवाही प्रदीप कुमार शर्मा (अधिशासी अभियन्ता) डी.के. शर्मा (सहायक अभियन्ता) सुधीर कुमार अवर अभियन्ता प्रदीप गोयल ( अवर अभियन्ता) अमर नाथ (मेट) विश्वास कुमार शर्मा (मेट) मदनपाल (मेट) लाल बहादुर (मेट) राहुल (मेट) पंकज कुमार (वाहन चालक आउटसोर्सिंग) आबिद (वाहन चालक आउटसोर्सिंग) के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए

सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी..

 

 

अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है या नही एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे ll

 

अमित नेगी

सहारनपुर News AVP

You may have missed