अखंड हरिकीर्तन के साथ दुबहर में लोक कल्याणार्थ हेतु समाजसेवी गंगासागर मिश्र का आयोजन

*अखंड हरिकीर्तन के साथ दुबहर में लोक कल्याणार्थ हेतु समाजसेवी गंगासागर मिश्र का आयोजन*
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख।
उत्तर प्रदेश जनपद बलिया में दुबहर, बलिया के ओझा कछुआ, उग्रसेनपुर में लोक कल्याणार्थ हेतु समाजसेवी गंगासागर मिश्र ने अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया। इस आयोजन में ग्राम देवता श्री शिवनाथ बाबा के स्थान पर पंडित राजू ओझा, संतोष तिवारी, श्याम पांडे एवं देव सागर मिश्रा अयोध्या वाले ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चन कर अखंड हर कीर्तन की शुरुआत कराई।
24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति मंगलवार की शाम आरती एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई। इस मौके पर अनेक प्रसिद्ध कीर्तन कलाकारों मनोज सिंह, पश्चिम बंगाल से पधारे अजीत कुमार मिश्रा द्वारा 24 घंटे तक उत्साह पूर्वक विभिन्न धुनों में हरे राम हरे कृष्ण नाम का संकीर्तन किया गया।
पंडित राजू ओझा, देवसागर मिश्र (अयोध्या वाले) ने वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान गंगा सागर मिश्रा के हाथों विधिवत पूजन संपन्न कराई। आरती के उपरांत आयोजित भंडारे में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामसागर मिश्र, सुख सागर मिश्र, घनश्याम मिश्र, मोहन दुबे, दीनदयाल मिश्रा, धरीक्षन मिश्रा, सुरेंद्र मिश्र, भुवनेश्वर मिश्रा, संतोष चौहान, विजय, पशुपति मिश्र, रामाशीष दुबे, अक्षयवर मिश्रा, राजीव पांडे, जनार्दन दुबे, लालू पांडे, शंभू यादव, गब्बर आदि लोग मौजूद रहे।