किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है सरकार : जिला प्रमुख मनोज यादव।

0
IMG-20250208-WA0004

किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है सरकार : जिला प्रमुख मनोज यादव।

रेवाड़ी आदर्श शर्मा

शुक्रवार को हुई बरसात और ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं। इस नुकसान पर किसानों को सांत्वना देते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव ने कहा है कि सरकार इस आपदा पर पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी हैं और शीघ्र ही गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिया जाएगा। मनोज यादव ने कहा कि वो खुद भी एक किसान है और उन्हें फसल नष्ट होने का दर्द पता है। किसानों की पूरे साल की मेहनत खराब हो जाती है। मनोज यादव ने कहा इस समय फसल पक कर तैयार थी ऐसे में ओला वृष्टि से किसानों के दर्द को समझा जा सकता है।किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर देती है। मनोज यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री आरती राव के सहयोग से किसानों के नुकसान की भरपाई भाजपा की हरियाणा सरकार द्वारा करवाई जाएगी। किसान और जवान इस देश की रीड है, सरकार किसानों के दर्द को समझती है। ओलावृष्टि एक प्राकृतिक आपदा है इस पर किसी का कोई जोर नहीं है, सरकार इस आपदा पर पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए फसल बीमा योजना भी चला रखी है। किसानों को अपनी फसलों का बीमा भी करवाना चाहिए ताकि उन्हें फसल नष्ट होने पर बीमा कंपनी द्वारा उचित मुआवजा मिल सके। सरकार जल्दी ही गिरदावरी करवाकर मुआवजा देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed