सुनीता रंगा अपने समर्थकों के साथ पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा

IMG-20240117-WA0007

सुनीता रंगा अपने समर्थकों के साथ पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा

रेवाड़ी 17 जनवरी आदर्श शर्मा News AVP

बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनीता रंगा आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ हिसार में होने वाली कांग्रेस संदेश रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के समर्थन में पहुंची । सुनीता रंगा ने कहा कि देश में प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण आज हर वर्ग दुखी और परेशान है। जनता से भाजपा सरकार को छुटकारा दिलाने के लिए राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर चुके हैं। हरियाणा में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा प्रदेश की सरकार के खिलाफ जन-जन तक भाजपा की जुमलेबाजी और खोखले वादों को लेकर संदेश यात्रा निकाल रही है ।ताकि जनता के सामने भाजपा की पोल खोली जा सके इस रैली के माध्यम से घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाया जाएगा । अब जनता भी मन बना चुकी है की आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाकर कांग्रेस का समर्थन करके देश में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।

रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट News AVP

 

 

You may have missed