घर-घर कांग्रेस की नीतियां पहुंच कर बनाएंगे सरकार: साधु सिंह बावल

IMG-20240117-WA0006

घर-घर कांग्रेस की नीतियां पहुंच कर बनाएंगे सरकार: साधु सिंह बावल

रेवाड़ी 17 जनवरी आदर्श शर्मा News AVP

बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और संभावित प्रत्याशी साधु सिंह बावल ने कहा है कि घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुँचाया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कल नारनौल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यकर्म का आयोजन किया गया तथा पुरे नारनौल शहर में हर घर कांग्रेस घर घर कांग्रेस मुहिम का आग़ाज़ करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने जा रही हैं हमारी सरकार बनते ही हम 500रू. में गैस सिलेंडर देंगे, हमारे बुजुर्गों को 6000/-रू. पेन्शन देंगे 300 यूनिट बिजली हर घर को फिरी देंगे तथा 100 गज का प्लाट पहले की तरह ओर उस पर दो कमरे का मकान बना कर देंगे ।

साधु सिंह बावल ने कहा की देश व प्रदेश में भाजपा की नीतियों से हर वर्ग दुखी और परेशान है अब जनता ने मन बना लिया है की पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने । कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपा की नीतियों को हटाकर जनकल्याणकारी नीतियां बनाई जाएगी जिससे आमजन को सुविधा हो सके । आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है किसान और व्यापारी वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार केवल जुमलो के सहारे लोगों को बहकाने का काम कर रही है। चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा पूरे देश में पहले स्थान पर था और विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा था।अब बेरोज़गारी में नम्बर वन है।कोशल रोज़गार निगम को ख़त्म कर के युवाओं को परमानन्ट रोज़गार दिया जाएगा ।

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पूरे देश में कांग्रेस को जनता के साथ जोड़ेंगे और भाजपा की दमनकारी नीतियों से अवगत कराएंगे । देश की जनता भी भाजपा के खोखले वादों और जुमलो से परेशान होकर कांग्रेस के समर्थन में मन बना चुकी है । आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखा कर कांग्रेस को अपना समर्थन देगी । साधु सिंह ने कहा घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम से प्रत्येक घर को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा और उनका समर्थन लिया जाएगा। चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जगह जगह जन आक्रोश रैली में उमड़ी भीड़ इस बात की तरफ इशारा कर रही है की आने वाला समय कांग्रेस का होगा। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अक्षत राव, राव नरेंद्र सिंह, अनीता यादव, एडवोकेट प्रदीप यादव व संजय पटिकरा भी मौजुद रहे।

 

You may have missed