नगर  पालिका सभागार अल्मोड़ा में जिला रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्रों को रेन सूट वितरित कर सम्मानित किया गया।

IMG-20230607-WA0024

नगर  पालिका सभागार अल्मोड़ा में जिला रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्रों को रेन सूट वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण को बचाने हेतु अपने अपने सुझाव और मत लोगों के साथ साझा किए। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम में पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन का पूर्ण रूप से बहिष्कार/रोकथाम करना पारित किया है। इस थीम के आधार पर सभागार में उपस्थित सभी लोगो ने पॉलीथिन का इस्तेमाल ना करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी रेड क्रॉस अध्यक्ष मनोज सनवाल कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा केवल सती दीप चंद्र जोशी भारत वर्मा डॉक्टर डेनियल आदि उपस्थित रहे सभा का संचालन डॉ जी सी दुर्गापाल ने किया।