2024 के चुनाव की कमर कसले कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह विधायक

IMG-20230217-WA0052

2024 के चुनाव की कमर कसले कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह विधायक

रेवाड़ी 17 फरवरी आदर्श शर्मा News AVP

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक कार्य कराएं हैं। आगामी वर्ष चुनावी साल है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कसकर मैदान में उतरे तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और मजबूती प्रदान करें। आज विपक्ष पूरी तरह से मुद्दाविहीन है।

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव नाहड़ रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला की अध्यक्षता में आयोजित नाहड़ मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद, पूर्व मंत्री विक्रम यादव, बलजीत यादव व चेयरमैन दुष्यंत यादव ने भी विचार रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें अंत्योदय के उद्देश्य पर कार्य करते हुए हर वर्ग के हितों के लिए योजनाएं बना रही है। यही कारण है कि आज भी लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल में लगातार बढ़ा है। पारदर्शी तरीके से कार्य करने व भ्रष्टाचार पर सख्ती दिखाकर भाजपा सरकार ने अपनी अलग छवि जनता के सामने रखी है। लोग भी यह स्वीकार कर रहे हैं कि देश व प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतिभा के आधार पर जहां युवाओं को नौकरी मिल रही है, वहीं घर बैठे लोगों के कार्य ऑनलाइन के माध्यम से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेवारियों को समझते हुए चुनावी मोड़ में तैयार होकर 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निसंदेह 2024 भी हमारा ही होगा।

इस मौके पर महामंत्री प्रदीप बव्वा व राव नारायण, उपाध्यक्ष बाबूलाल,महिला अध्यक्ष पिंकी शर्मा, महिला महामंत्री मुकेश लता, मास्टर सुरेश, सुरेंद्र सरपंच, रामअवतार, अशोक लुखी, सत्यवीर, रामपाल, राजेश, बोदन सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

You may have missed