सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा..

IMG-20221223-WA0000

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा..

 

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-02 के अन्तर्गत बापू वाचनालय ट्रस्ट निकट सब्जी मण्डी, दालमण्डी पुल के पास वीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा भूतल पर दुकानें पूर्व निर्मित प्रथम तल पर 12 आर.सी.सी.कालॅम्स व बीम्स डालकर दुकानो का निर्माण कार्य को आज दिनांक 22-12-2022 को सील किया गया। सील की कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय आशीष कुमार एवं सचिव के निर्देशों में की गयी उक्त कार्यवाही डी.के.शर्मा (सहायक अभियन्ता) सार्थक शर्मा (सहायक अभियनता) सुधीर कुमार (अवर अभियन्ता) लाल बहादुर ( मेट) एवं अल्पनाथ मिश्रा (वाहन चालक) के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी।

 

अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी..

 

अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है। एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे ll

 

अमित नेगी

सहारनपुर

News AVP

 

 

 

 

 

You may have missed