संतोष यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो जनता की हर समस्याओं से निजात मिलेगी।

IMG-20220921-WA0050

संतोष यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो जनता की हर समस्याओं से निजात मिलेगी।

 

बलिया। भारतीय जन नायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि अभी तक सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनैतिक दलों ने वोटरों से झूठ बोलकर ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनी तो हमारी पार्टी RTP कानून लाएगी यानि (Right to promise वादे को पूरा कराने का मजबूत कानूनी अधिकार लाना चाहते हैं) क्योंकि वादा किया तो निभाना पड़ेगा नहीं तो जेल जाना पड़ेगा। भारतीय जन नायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई किसी कमजोर मजलूम को सताएगा तो हमारी पार्टी उसके साथ हर सुख दुख में खड़ी रहेगी। पीड़ित व्यक्तियों की समस्या तन, मन, धन से सहयोग करते हुए न्याय की लड़ाई में साथ देंगे। उत्तर-प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव के पास अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं तथा उन लोगों की समस्याएं राष्ट्रीय अध्यक्ष के अथक प्रयास से दूर हो रही है। उत्तर प्रदेश के जनता बोल रही है कि संतोष यादव मुख्यमंत्री बने तो उत्तर – प्रदेश आदर्श उत्तर प्रदेश बनेगा और जनता की हर समस्याओं का समाधान होगा। उत्तर प्रदेश से भष्टाचार, अन्याय, अत्याचार आदि दूर होगा।

You may have missed