जिला प्रमुख मनोज यादव ने गौशाला में गुड खिलाकर मनाया राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन 

0
IMG-20250211-WA0005

जिला प्रमुख मनोज यादव ने गौशाला में गुड खिलाकर मनाया राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन

रेवाड़ी आदर्श शर्मा

जिला प्रमुख मनोज यादव ने आज केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन मामडिया गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर मनाया ।इस मौके पर मनोज यादव ने कहा राव इंद्रजीत सिंह दक्षिणी हरियाणा के हर दिल अजीज और सर्वमान्य नेता हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने इलाके में विकास की गंगा बाहर रखी है ।उनकी ईमानदार छवि और लोकप्रियता के कारण दक्षिणी हरियाणा उन्हें दिल से चाहता है ।आज राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनता उनकी लंबी उम्र और उन्नति की कामना कर रही है। इस मौके पर मनोज यादव ने गौशाला में 75 किलो गुड़ देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर उनके साथ खोल ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पंकज यादव, मामडीया आसमपुर के सरपंच अशोक कुमार,सत्येंद्र यादव ,अरविंद यादव, सुनील यादव ,नीरज यादव ,सहित गौशाला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *