दिल्ली के दिल में बसी है भाजपा उसी से मिली प्रचंड जीत: जिला प्रमुख मनोज यादव

दिल्ली के दिल में बसी है भाजपा उसी से मिली प्रचंड जीत: जिला प्रमुख मनोज यादव
रेवाड़ी आदर्श शर्मा
भाजपा ने आज दिल्ली का किला फतह कर लिया है भाजपा की प्रचंड जीत हुई और आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। इस मौके पर जिला प्रमुख मनोज यादव ने कहा की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती अरविंद केजरीवाल ने ना केवल हरियाणा बल्कि दिल्ली के जनता के साथ भी धोखा किया है। केजरीवाल को जनता ने सबक सिखा दिया है। आज झूठ और धोखे से सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। आज दिल्ली की भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि जनता काम के आधार पर वोट देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा की कार्यशैली और भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भाजपा को जीत दिलाई। मनोज यादव ने भाजपा की इस जीत पर सभी शीर्ष नेताओं सहित भ
राव इंद्रजीत सिंह का विशेष धन्यवाद जताते हुए बधाई दी है।