बिलकिस बानो केस में भाजपा को कैप्टन अजय यादव ने घेरा

IMG-20240108-WA0037

बिलकिस बानो केस में भाजपा को कैप्टन अजय यादव ने घेरा

रेवाड़ी। 8 जनवरी आदर्श शर्मा News AVP

 

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस मसले पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा न्याय की हत्या की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है। चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर देश को बता दिया कि अपराधियों का संरक्षक कौन है। बिलकिस बानो का अथक संघर्ष अहंकारी भाजपा सरकार के विरुद्ध न्याय की जीत का प्रतीक है।

श्री यादव ने कहा बिलकिस बानो मामले में जब गुजरात में नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। उस समय उनकी सरकार ने इस मामले के दोषियों का साथ दिया था। बिलकिस बानो के साथ दुष्कर्म किया गया। उनकी बच्ची की निर्मम हत्या की गई। बिलकिस बानो ने अपनी इंसाफ की लड़ाई खुद लड़ी।

उन्होंने कहा अंततः न्याय की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप की शिकार बिलकिस बानो के आरोपियों की रिहाई रद्द कर दी है। इस आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियों पर पड़ा हुआ पर्दा हट गया है। इस आदेश के बाद जनता का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। बहादुरी के साथ अपनी लड़ाई को जारी रखने के लिए बिलकिस बानो को बधाई।

रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट News AVP

 

You may have missed