142सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या :साधु सिंह बावल

IMG-20231224-WA0002

142सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या :साधु सिंह बावल

रेवाड़ी 24दिसंबर आदर्श शर्मा

बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल ने 142 सांसदों के निलंबन को देश के लिए लोकतंत्र की हत्या बताया है।ये कार्य वाही आगे चल कर देश के लिए घातक सिद्ध होगी।यदि भाजपा इसी तरह ताना साही करती रही तो वो दिन दूर नहीं जब देश लोकतंत्र मिट जायेगा। साधु सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा आने वाले चुनावों में कांग्रेस का समर्थन करते हुए काग्रेस को विजई बनाए वरना भारत में भी चीन और रूस की तरह लोकतंत्र समाप्त हो जायेगा।ये विचार साधु सिंह ने आज बल्लभगढ़ में गोविन्द तवर और ऐडवोकेट हरीश तवर के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर व्वक्यत किए। कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान द्वारा किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भी भाजपा द्वारा की गई कार्यवाही की निंदा की और रोष प्रकट किया। चौधरी उदय भान ने कहा कहा उपराष्ट्रपति मामले में भी भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी को बदनाम कर रही है जो कि सरासर गलत है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहने और कांग्रेस को विजय बनाने का आह्वान किया।

रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट News AVP

 

 

You may have missed