पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगभग 115 वर्षों से चले आ रहे साप्ताहिक यज्ञ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया।

IMG-20220515-WA0008

आज दिनांक 15-05-2022 को 100 वर्षों से भी पुराने आर्य समाज नई मंडी में विगत 115 वर्षों से पूर्व से होते चले आ रहे यज्ञ (हवन) को पूर्व की भांति जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों उप प्रधान गजेंद्र सिंह राणा,मंत्री दीपक कुमार त्यागी,उप मंत्री अनूप सिंह राठी एडवोकेट जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर, आर्य समाज शहर के प्रधान मुकेश आर्य आदि की देखरेख में पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगभग 115 वर्षों से चले आ रहे साप्ताहिक यज्ञ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया। सप्ताहिक यज्ञ को शांतिपूर्ण ढंग से करने में कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्व स्वयं को नई मंडी आर्य समाज के पदाधिकारी बता कर साप्ताहिक यज्ञ में बाधा उत्पन्न कर रहे थे जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण यज्ञ संपन्न विशेष सहयोग रहा है। जिला प्रशासन का सभी आर्यजन धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। यज्ञ में विशेष रुप से वीरेंद्र सिंह बालियान एडवोकेट,अतर सिंह बालियान,सत्यप्रकाश बंसल, रवि कुमार गुप्ता,इंद्रपाल सिंह, राकेश कुमार ढींगड़ा, मंगत सिंह , अरविंद बालियान, अविनाश त्यागी ,अशोक जी ,पंकज गर्ग, अमित सिंघल, दया चंद जी , आजाद वीर ,सत प्रकाश बंसल जी ,आस करण आर्य आदि आर्यजन उपस्थित रहे।

You may have missed