सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जॉन नम्बर 08 के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्यवाही..

IMG-20230607-WA0003

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जॉन नम्बर 08 के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्यवाही..

 

 

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-नम्बर 08 के अन्तर्गत फतेहपुर जट्ट नवादा रोड़, निकट स्मार्ट सिटी, सहारनपुर में किसी कुरबान व नवाब अली जसवीर सिंह, रविन्द्र उर्फ मोनू तेजरियान मोहम्मद इकबाल द्वारा लगभग 25 बीघा भूमि पर बिना अनुमति के कच्ची मिट्टी के रास्ते बनाते हुए अवैध रूप से प्लाटिंग के कार्य को आज दिनांक 06-06-2023 को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की यह कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय आशीष कुमार एवं सचिव के निर्देशो में की गयी..

 

उक्त कार्यवाही सार्थक शर्मा (सहायक अभियन्ता) प्रदीप गोयल(अवर अभियन्ता) हरिओम गुप्ता(अवर अभियन्ता) अमरनाथ (मेट) रिजवान अली (मेट आउटसोर्सिंग) वैभव (मेट आउटसोर्सिंग) सतेन्द्र कुमार (जे.सी.बी.चालक) आबिद (वाहन चालक) के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी..

 

अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी..

 

अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें,अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे ll

 

अमित नेगी

सहारनपुर News AVP