सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जॉन नम्बर 12 के अन्तर्गत की गई सील की यह कार्यवाही..

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जॉन नम्बर 12 के अन्तर्गत की गई सील की यह कार्यवाही..
सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-नम्बर 12 के अन्तर्गत चौक फरोशान, निकट अरबी मदरसा इफ्तिखार अहमद द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या: 481 / 14-15 के अतिरिक्त बगल में पूर्व निर्मित गोदामों के ऊपर कालॅम खड़े करने एवं मानचित्र सं0: 346 / 14-15 के स्वीकृति के विपरीत एवं अतिरिक्त निर्माण कार्य को आज दिनांक 14-02-2023 को सील किया गया। सील की कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय आशीष कुमार एवं सचिव के निर्देशो में की गयी..
उक्त कार्यवाही सार्थक शर्मा (सहायक अभियन्ता) हरिओम गुप्ता (अवर अभियन्ता) वैभव कुमार (मेट आउटसोर्सिंग) एवं अल्पनाथ मिश्रा (वाहन चालक) के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी..
अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील व ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी..
अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें, कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे ll
अमित नेगी
सहारनपुर
News AVP